Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: कुंडलपुर में 17 जनवरी को श्री बड़े बाबा उच्चासन दिवस मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sun, Jan 14, 2024
कुंडलपुर में 17 जनवरी को श्री बड़े बाबा उच्चासन दिवस मनाया जाएगा कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में 17 जनवरी को श्री बड़े बाबा उच्चासन दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा ।ज्ञात हो कि 18 वर्ष पूर्व 17 जनवरी सन 2006 में पूज्य बड़े बाबा नवनिर्माणाधीन बड़े बाबा मंदिर के उच्च आसन पर विराजमान हुए थे ।इस अवसर पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के साथ हजारों लोग इस अभूतपूर्व दृश्य के साक्षी बने थे। 17 जनवरी 2024 को प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन होगा ।इस अवसर पर श्री बड़े बाबा महामंडल विधान का आयोजन होगा। दोपहर में मिष्ठान वितरण होगा। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें