Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 जनवरी को प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह करेंगे शिरकत

Aditi News Team

Thu, Jan 11, 2024
बीटीआई स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 जनवरी को प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह करेंगे शिरकत गाडरवारा। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर स्थानीय बीटीआई स्कूल में 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय से जारी निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 10:30 बजे समाप्त होगा। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण , शिक्षक एवं छात्र शामिल रहेंगे। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने उपस्थिति की अपील की है। उल्लेखनीय है कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नरसिंहपुर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच पी कुर्मी , डीपीसी आर के चतुर्वेदी ने बीटीआई स्कूल का दौरा कर बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, डी के पटैल की उपस्थिति में स्थानीय प्राचार्यो को निर्देश दिये थे।

Tags :

जरूरी खबरें