Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: थाना। ग्राउंड में हुआ पौधारोपण

Aditi News Team

Fri, Jul 12, 2024
एक पेड़ मां के नाम, अभियान के अंतर्गत थाना प्रांगण में 300 पौधों का हुआ रोपण KamarRana देवरीरायसेन----नगर के थाना ग्राउंड के अंदर , एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के अंतर्गत,300, पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अभियान में पुलिस विभाग,नगर परिषद ,राजस्व विभाग, वन विभाग के साथ-साथ नगर के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीेयो ने मिलजुल कर थाने के ग्राउंड में 300 पौधों का पौधा रोपण किया। थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि, प्रकृति को हरा-भरा करना और पौधों को लगाना , हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। आज देखा जा रहा है की वर्षा कम हो रही है प्रदूषण फैल रहा है, शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। इसका कारण प्रकृति में हरे भरे वृक्षों की कमी होना है। थाना प्रभारी ने सभी गणमन प्रतिनिधियों के साथ शपथ ली की लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी के साथ देखरेख की जाएगी। उन्होंने बताया कि नीम ,गुलमोहर ,करंज अर्जुन, पीपल के पेड़ लगाए गए हैं । इस मौके पर तहसीलदार दिनेशकुमार बरगले, नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, सीएमओ जगदीश शर्मा,पार्षद अशोक मामा, अजय पाराशर, पार्षद अनुराग शर्मा ,पार्षद टीकाराम, पार्षद दिनेश अहिरवार, इंजीनियर कपिल मीणा, डॉ संतोष पटेल, कैलाश मेहरा, महेश रघुवंशी, के साथ-साथ गणमन लोग उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें