Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: ओलंपियाड प्रतियोगिता में क्षेत्र से विद्यार्थी हुए शामिल साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक मे जनशिक्षा केंद्र स्तर पर हुआ आयोजन 

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
ओलंपियाड प्रतियोगिता में क्षेत्र से विद्यार्थी हुए शामिल साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक मे जनशिक्षा केंद्र स्तर पर हुआ आयोजन  गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा दूसरी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रथम चरण की प्रतियोगिता बीते मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी के लिए प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे एवं माध्यमिक स्तर की कक्षा छटवीं से कक्षा आठवीं की प्रतियोगिता प्रात: 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे के लिए आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता मे साईंखेड़ा ब्लॉक के आदर्श व कन्या नवीन गाडरवारा, सीएम राइज साईंखेड़ा, आमगांव छोटा, पलोहा बड़ा, बम्होंरी कलां, बनवारी के जनशिक्षा केंद्रों पर नामांकित 2856 छात्र छात्राओं मे से 2655 उपस्थित एवं 201 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार चीचली ब्लॉक के जनशिक्षा केंद्रों उत्कृष्ट चीचली, सूखाखैरी, बारहाबड़ा, कठोतिया, तेंदूखेड़ा, शाहपुर, करपगाँव एवं सालीचौका मे नामांकित 3628 मे से 3485 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। मंगलवार क़ो विभिन्न केंन्द्रो पर डाइट से व्याख्याता संजय शर्मा, शैलेश वर्मा, प्रभारी बीईओ एस के मिश्रा, बीआरसी डी के पटैल, संदीप स्थापक, बीएसी अरुण दुबे, मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया सहित जनशिक्षकों ने निरीक्षण किया। सुबह से ही केंद्रों पर स्कूलों के बच्चे प्रतियोगिता मे शामिल होने उपस्थित होने लगे थे। परीक्षा उपरांत बच्चों क़ो कुछ केंद्रों पर भोजन भी करवाया गया। उल्लेखनीय हे कि जिला शिक्षा अधिकारी अनिल व्यौहार ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयकों को क्षेत्र के जन शिक्षा केंद्र स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए थे। इस प्रतियोगिता हेतु जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी, जनशिक्षा केन्द्र स्तर प्रतियोगिता के केन्द्राध्यक्ष बनाये गए थे। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने, परीक्षा में 20 परीक्षार्थियों पर एक परीक्षक रखने, समस्त परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट का वितरण परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घण्टे पहले अर्थात प्रातः 10:30 बजे करने के निर्देश दिए थे। ओलंपियाड प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के अवलोकन के लिए समस्त डाइट फैकल्टी, एपीसी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, बीएसी व जन शिक्षकों को नियुक्त किया गया था।

Tags :

जरूरी खबरें