Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों की ली बैठक

Aditi News Team

Tue, Jan 23, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों की ली बैठक लंबित पैंशंन, मेडिकल बिल, समयमान वेतनमान, पासपोर्ट, जी.पी.एफ/डी.पी.एफ/ एन.पी.एस. तथा अनुकंपा नियुक्ति सम्बंधी प्रकरण के शीघ्र निराकरण हेतु किया आदेशित आज दिनांक 23-1-2024 को शाम 5 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम में *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, की उपस्थिति मे जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारियों की बैठक ली गयी। आपके द्वारा कार्यालय की ओ.एम. शाखा, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, एस.आर.सी शाखा, वेतन शाखा, भवन शाखा, पासपोर्ट शाखा, के सम्बंधित शाखा प्रभारियों से समस्यायें जानी एवं लंबित प्रकरणों के सम्बंध में पूछताछ करते हुये लंबी अवधी से शाखा में लंबित प्रकरणों की कारण सहित जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये 15 दिवस में निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया। आपने पैंशन के लंबित प्रकरणों का 1 माह के अंदर निकाल करवाने हेतु निर्देशित किया तथा मेडिकल एवं अन्य आवश्यक कार्य के बिल जिनका बजट की कमी के कारण भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है उसके लिये पुलिस मुख्यालय को पत्राचार करवाकर स्वीकृति प्राप्त कर लंबित बिलों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया । जी.पी.एफ/डी.पी.एफ/एन.पी.एस. के एैसे प्रकरण जिनमें कोई समस्या आ रही हो तो सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने तथा अनुंकपा नियुक्ति एवं पैंशन प्रकरण 15 दिवस कें अंदर निराकरण हेतु आदेशित किया । बैठक में सभी शाखा प्रभारियों के अलावा प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदर्श कांत शुक्ला, प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटले एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें