Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: तहसीलदार ने ली बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक 

Aditi News Team

Wed, Nov 8, 2023
तहसीलदार ने ली बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक गाडरवारा। बीते बुधवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर स्थानीय शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम ने गाडरवारा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता सूचियों के साथ मतदाता पर्चियों का वितरण करते हुए 3 दिवस में मतदाताओ के घर घर जाकर मतदाता पर्चियों के वितरण के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम ने कहा कि 17 नवम्बर को विधानसभा का चुनाव होना है। सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्र की मतदाता पर्चियों को घर घर जाकर वितरित करते हुए मतदाताओ को 17 नवम्बर के मतदान हेतु आमंत्रित कर्रें। मतदाता पर्ची वितरण के समय यदि कोई मतदाता घर पर नही मिलता तो उसे दूसरे दिन मतदाता पर्ची वितरित करें। सभी बीएलओ मतदाता पर्ची वितरण के दौरान अनुपस्थित, मृत , स्थानांतरित , दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओ की सूची बनाएं एवं रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करें। बैठक में निर्वाचन कार्यालय से अमित कोष्टी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, मधुसूदन पटैल,श्रीराम रजक, महेंद्र भार्गव सहित अनेक बीएलओ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें