Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: सिहोरा, स्कूल जाने निकली तीन छात्राएं पहुँच गई बिहार, मझगवां थाना क्षेत्र के नुंजी नुंजा का मामला,

Aditi News Team

Thu, Feb 1, 2024
चंद्रमणि त्रिपाठी सिहोरा स्कूल जाने निकली तीन छात्राएं पहुँच गई बिहार, मझगवां थाना क्षेत्र के नुंजी नुंजा का मामला, सिहोरा- मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम नुंजी नुंजा का एक मामला सामने आया है जिसमें तीन नाबालिक छात्राएं अपने घरों में स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल होने का कहकर निकली थी और अचानक लापता हो गई जिनकी बरामद की बिहार प्रदेश के पटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में होना सुनिश्चित हुआ है। मझगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नुंजी नुंजा निवासी तीन छात्राएं जो क्रमशः कक्षा आठवीं और सातवीं की छात्राएं थी अपने घरों में बुधवार को विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी देकर विद्यालय निकली थी देर शाम तक जब छात्राएं अपने घरों पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने मझगवां थाना पहुंच कर मामले की सूचना दी मझगवां पुलिस की तत्परता और तुरत कार्यवाही से तीनों छात्राएं बिहार राज्य के पटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बरामद की गई जिन्हें लाने के प्रयास में मझगवां पुलिस का एक दल पटना कोतवाली थाना क्षेत्र में भेजा गया है। इनका कहना  कक्षा 8वीं की दो और कक्षा सातवीं की एक छात्रा के बुधवार को लापता होने की जानकारी मझगवां थाने में प्राप्त हुई थी तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था जिसके कारण उन छात्राओं को बिहार के पटना से दस्तयाब किया गया है जिन्हें लाने के लिए दल भेजा गया है। पारुल शर्मा एसडीओपी सिहोरा

Tags :

जरूरी खबरें