Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, सेक्टर अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Oct 2, 2023
सेक्टर अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न गाडरवारा- आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध मे तहसील कार्यालय सभा कक्ष मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमति कलावति व्यारे की अध्यक्षता मे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 121 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम , आकाश दहारे, नायब तहसीलदार रमाकांत चौकसे, सीईओ साईंखेड़ा बसंत चौकसे, मास्टर ट्रेनर्स डी. के. पटैल एवं उत्तम वर्मा के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 मे आदर्श आचार संहिता के पालन कराने के संबंध मे निर्देशित किया गया। साथ ही सी विजिल के माध्यम से एवं ऑफ लाईन प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय सीमा का निराकरण करने के निर्देश दिए गए एवं सेक्टर अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र मे लगातार भ्रमण करने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देशित किया गया। दूरस्थ एवं वनग्राम के मतदान केंद्रों के पहुंच मार्गों के सुधार करने हेतु संबंधित विभाग आर ई एस एवं वन विभाग को निर्देशित किया गया। इसके अलावा सम्पत्ति विरूपण हेतु नगरीय क्षेत्र मे सीएमओ एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे सीईओ जनपद पंचायत को नियुक्त किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें