Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 21 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट।

Aditi News Team

Sat, Dec 23, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 21 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट। https://youtu.be/4kiCA7O31WE?si=GnEQfnM_IG_W9CyF उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नही हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही विगत दिनों में जिले में कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर दो पहिया वाहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना गाडरवारा अंतर्गत 21 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे। ▶️ *थाना गाडरवारा अंतर्गत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 21 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट :-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत जिला अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना गाडरवारा अंतर्गत 21 बाइक्स (बुलेट) पर कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे जिन्हे आज दिनांक 23.12.2023 को पानी टंकी के पास, गाडरवारा मे बुल्डोजर के माध्यम से नष्ट कर आमजनों को संदेश दिया गया कि अपने वाहनों में तेज आबाज वाले सायलेंसरों का उपयोग न किया जावे इससे बीमार, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आमजनों को असुविधा का समना करता पडता है एवं दुर्घटना होने की सभावना बनी रहती है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी, गाडरवारा रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा विक्रम रजक, थाना प्रभारी, यातायात जितेन्द्र गढवाल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें