Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

: गाडरवारा,पर्युषण पर्व के दूसरे दिन हुए सभी जैन मंदिरों में विविध कार्यक्रम

Aditi News Team

Thu, Sep 21, 2023
गाडरवारा । पर्युषण पर्व के दूसरे दिन बहुत ही अच्छे कार्यक्रम हुए सभी जैन मंदिरों में धूम धाम से आरती हुई ,मंगल प्रवचन बाहर से आये हुए भैया जी द्वारा हुए वीर विध्या निलय में सकल जैन समाज के तत्वावधान मेंकार्यक्रम हुए । सबसे पहले हमारे पुण्यर्जिक परिवार अनूप जैन ,श्री मती कमलेश जैन श्री मती प्रमोद जैन ,श्री मती मृदु जी जैन ने आचार्य विध्या सागर जी की फोटो के सामने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की फिर पारस सेवा समिति द्वारा वीरांगना रानी अवन्तिका बाई की देश भक्ति की शानदार गौरव गाथा और बलिदान की कहानी प्रस्तुत की ,इसके बाद अहिल्या बाई होलकर की शौर्य गाथा पर आधारित नृत्य नाटिका का शानदार मंचन हुआ ! कार्यक्रम की प्रस्तुतकर्ता सोनम जैन, पलक जैन के निर्देशन में उनकी पूरी टीम ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी जिसे पूरे समाज ने सराहा! सकल समाज की तरफ़ से उनको शील्ड और प्रोत्साहन राशी पुण्यर्जिक परिवार श्री अनूप जी जैन ,श्री मती कमलेश जैन श्री मती प्रमोद जैन ,श्री मती मृदु जी जैन ने प्रदान की।समस्त कार्यक्रम सकल दिगम्बर समाज और महिला मंडल द्वारा कराये जा रहे है,अभी ये कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह तक चलेगा ।

Tags :

जरूरी खबरें