Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: ग्राम विकास के आयामों पर कार्य करने हेतु आयोजित हुई ग्राम चौपाल

Aditi News Team

Thu, Dec 5, 2024
ग्राम विकास के आयामों पर कार्य करने हेतु आयोजित हुई ग्राम चौपाल मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला व विकासखण्ड समन्वयक की उपस्थिति में विकासखण्ड चावरपाठा के ग्राम पिठेहरा(भुमियाढाना)में ग्राम विकास की अवधारणा पर स्वेच्छिक एवं सामुदायिक सहभागिता तथा शासन के समन्वय से ग्राम को विवादमुक्त,नशामुक्त,कुपोषण मुक्त,टीकाकरण युक्त की संकल्पना के साथ-साथ ग्राम में जल संरक्षण व संबर्द्धन, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण,जैविक कृषि को बढ़ावा देना,ग्राम स्वच्छता,गोसंबर्द्धन एवं संरक्षण हेतु हर घर में एक गाय पालने इत्यादि विषयों तथा शासन की योजनाओं का सत प्रतिसत क्रियान्वयन अथवा पात्र हितग्राही को जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रदान कराने हेतु सामूहिक प्रयास करने जैसे विषयों पर ग्रामवासियों से चर्चा की गई तथा ग्राम के बच्चों का सतप्रतिसत शाला में प्रवेश कराना,आगनवाड़ी को गोद लेकर इसके विकास व सुचारू संचालन के साथ उसमें नियमित व निर्धारित गतिविधियों में ग्राम के लोगों की सहभागिता आदि विषयों पर जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा द्वारा विस्तार से ग्राम वासियों के साथ चर्चा की गई तथा ग्राम विकास के सभी आयामों पर सामुदायिक सहभाहिता के साथ कार्य करने के तरीकों को श्री शर्मा द्वारा सभी को विस्तार से बताया गया। ग्राम में चौपाल जनअभियान के विकासखण्ड के समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान जी सेक्टर की नवांकुर संस्था श्री स्वामी साधना सेवा समिति बिल्थारी के सचिव श्री बाबूलाल नोरिया जी एवं भारद्वाज जन कल्याण समिति ईश्वरपुर के अध्यक्ष श्री कमलस्वरूप शर्मा जी,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पीठेहरा के सभी पदाधिकारी सदस्य तथा ग्राम के गणमान्य जन, समाजसेवी तथा माताओं बहनों की सहभागिता रही।।

Tags :

जरूरी खबरें