Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: नरसिंहपुर, जिले के सभी दुर्गा पंडालों में दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ

Aditi News Team

Mon, Oct 23, 2023

जिले के सभी दुर्गा पंडालों में दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ

नरसिंहपुर 23 अक्टूबर 2023. विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप व सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों के सभी दुर्गा पंडालों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को मतदाता जागरूकता और मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

      मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के विधानसभा गाडरवारा के अंतर्गत सालीचौका में 7, सांईखेड़ा में 9, चीचली में 16 व गाडरवारा में 58 दुर्गा पंडालों सहित कुल 90 दुर्गा पंडालों, विधानसभा नरसिंहपुर के अंतर्गत करेली में 20 पंडालों व नरसिंहपुर में 15 दुर्गा पंडालों, विधानसभा गोटेगांव के अंतर्गत 13 दुर्गा पंडालों और विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 11 पंडालों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

      इन दुर्गा पंडालों में मतदाताओं को मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा कई दुर्गा पंडालों में फोटो उतरवाने के लिए पोस्टर बनाये गये, जो मतदाताओं के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा। कई पंडालों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये थे। इसके साथ- साथ "लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार", "आप वोट करेंगे, तभी तो बनेगा नरसिंहपुर मतदान में नम्बर वन", "आपका मतदान- लोकतंत्र की जान", "चुनाव में लोकतंत्र का महत्व है निहित, इसलिए तो सब कहते हैं कि चुनाव में मतदान करो समझदारी सहित" जैसे अनेक प्रेरक नारों के पोस्टर प्रदर्शित किये गये। मतदाताओं द्वारा तख्तियों में भी प्रेरक मतदाता जागरूकता के नारे लिखकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें