: गरीबों को रोजगार देने वाली मनरेगा इस तरह बन रही कमाई का जरिया
Mon, Mar 17, 2025
रिपोर्टर सचिन जोशी
गरीबों को रोजगार देने वाली मनरेगा इस तरह बन रही कमाई का जरिया
गाडरवारा भारत में मजदूरों को सीधे तौर पर आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने 7 सितंबर 2005 से महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना MGNREGA की शुरुआत की थी।योजना का मकसद था किसी भी ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना, यानी कि सरकार वैसे किसी भी अकुशल मजदूर को प्रत्येक वित्तीय साल में 220 रुपये की दिहाड़ी पर 100 दिनों तक का रोजगार देगी जो काम करने को इच्छुक हों। लेकिन, ये योजना ज़मीन पर कितनी कारगर है, इसे समझने के लिए हमने पिछले दिवस चीचली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरिया ढुरसरा में इसका गहन जायजा लिया ।
खेत तालाब योजना से खुद रहे तालाब में लगे ट्रैक्टर खा रहे मजदूरों का हक
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भारत सरकार की चल रही मनरेगा योजना से एक विशेष आस रहती है जबकि सरकार भी तरह-तरह के आयाम से मजदूर हित को लाभ पहुंचे इसलिए निरंतर योजना का क्रियान्वयन कर रही है लेकिन पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके हक से मिलने वाली मजदूरी को डकार ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे इस योजना से जुड़कर रोजगार पाने के लिए मजदूर का एक कार्ड बनता है, जिसे जॉब कार्ड कहा जाता है। इसी कार्ड में मजदूर की दैनिक हाजिरी सहित मजदूर को कितने दिन का रोजगार मिला है जैसी तमाम जानकारियों का लेखा-जोखा होता है जिसे समय-समय पर उच्च अधिकारियों को दिखाया जाता है और इसी दिखावे में जमीनी स्तर के कार्य कागजों में बनकर तैयार हो जाते हैं और मजदूरों को भी रोजगार मिल जाता है
प्रदेश सरकार की तनख्वाह से नहीं भर रहा पेट कमीशन पर करते हैं हस्ताक्षर
ग्राम पंचायत स्तर पर अक्सर देखे जाने वाले कार्यों में लगभग भ्रष्टाचार चरम पर है ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश सरकार की तनखा से लगे ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक से यदि इस संबंध में बात करते हैं तो उनके द्वारा कहा जाता है कि पूरे भारत भर में मनरेगा योजना जहां भी चल रही है एक भी मजदूर काम नहीं करता है इसलिए मशीनों से काम करा कर लोगों के खाते में पैसे डालकर उनसे वापस लिए जाते हैं यह फॉर्मेलिटी प्रगतिरत कार्य के पैसे को निकालने के लिए कमीशन बेस पर की जाती है जिससे यह प्रतीत होता है कि कमीशन वेश मतलब हर वह जिम्मेदार अधिकारी जो उपरोक्त कार्य योजनाओं से जुड़ा रहता है
मनरेगा में घोटालेबाजी की जड़ें मजबूत
मनरेगा में घोटालेबाजी की जड़ें इतनी मजबूत हो गई हैं कि किसी भी ग्रामीण में इतनी हिम्मत नहीं कि वह इसका विरोध कर सके। मनरेगा लोगों को रोजगार से जोड़ने की योजना है, चूँकि लोगों के लिए रोजगार तैयार करना है, इसीलिए पंचायत में तरह तरह के कार्य किये जाते हैं। लेकिन लोगों ने रोजगार मुहैया कराने वाली योजना को अपने तरीके पर ढाल लिया है। स्थल पर योजना का प्राथमिक मकसद रोजगार देने के बजाय काम करना बन गया है।
इन कार्यों में हो रहा घपला
पौधारोपण तालाब किनारे , संतोष,श्रीकांत,राजाराम, आदि खेत तालाब, पिपरिया हुक्कम चंद,दीपक, कन्हैया, शारदा प्रसाद,निकाली गई राशि 454625 रुपए सुदूर सड़क पिपरिया से राम जी के घर की ओर 387163 रुपए
इनका कहना है कि
कलावती व्यारे गाडरवारा एसडीएम एवं प्रभारी ब्लॉक सीईओ चीचली
आपके द्वारा जानकारी प्रदान हुई है इसकी तत्काल जांच करवाई जाएगी ।
: अभिज्ञान पटेल ने सिक्सर मारकर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आगाज
Mon, Mar 17, 2025
अभिज्ञान पटेल ने सिक्सर मारकर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आगाज
https://youtu.be/1apn1Nv8nkc?si=fG4ZxK2iA22TwZIV
👆👆👆
*अदिति न्यूज aditinews.com*
देवरी रायसेन। उदयपुरा विधानसभा के नगर देवरी में, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की NSP टीम के तत्वाधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, नगर के ही शहीद प्रकाश स्टेडियम में हुआ स्टेडियम चारों ओर लाइटो से जगमगा रहा था । इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के सुपुत्र अभिज्ञान पटेल शहीद प्रकाश स्टेडियम पहुंचे और दोनों टीमों का ही परिचय लेकर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष केशव पटेल की बाल पर सिक्सर लगाकर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर अभिज्ञान पटेल ने बताया कि विधानसभा स्तर पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है इसमें केवल उदयपुरा विधानसभा की टीमें ही हिस्सा लेंगी । इस आयोजन से खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढेगी और खेल को बढ़ावा मिलेगा।
मैच का शुभारंभ नगर के ही संस्कृति कोचिंग और इंद्रप्रस्थटीम के बीच हुआ। जिसमें संस्कृति कोचिंग की टीम ने इंद्रप्रस्थ को हराया।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, उदयपुरा के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष केशव पटेल, एडवोकेट राधेलाल रघुवंशी ,योगेश पटेल बरेली, विनोद गौर, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, पार्षद अशोक मामा, पार्षद मनोज कुमार सोनी, पार्षद लखन कहार, पार्षद टीका भनारिया, के साथ-साथ,NSP टीम के शुभम भाटी, बसंत धाकड़, पप्पू दुबे, अभिषेक, सैयद फैजान, अकरम खान,आशुखान, रंजीत रघुवंशी, तोरणसिंह लोधी, निलेश हडा, आशीष मलिक, मनोज कहार, प्रतीक उदेनिया, मुकेश शर्मा, सचिन रघुवंशी, केतन गोदानी, तथा कामेंटर अनिल पुरोहित, कल्याण सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद उठाने सैकड़ो की तादाद में लोग स्टेडियम पहुंचे।
: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित
Mon, Mar 17, 2025
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित
15 मार्च को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम प्राचार्य सुशील शर्मा द्वारा घोषित किया ।ग्यारहवीं में कुल दर्ज 247 में से 246 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 236 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गईं 6 छात्राएं अनुत्तीर्ण एवं 4 छात्राओं को पूरक प्राप्त हुई है कुल परीक्षा परिणाम 96% रहा कक्षा नवमी में कुल 196 छात्राओं में से 151छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुईं 30 छात्राएं अनुत्तीर्ण एवं 9 छात्राओं को पूरक प्राप्त हुई कुल परीक्षा परिणाम 79.5% रहा।इस अवसर पर प्राचार्य सुशील शर्मा ने सभी सफल छात्राओं को बधाई प्रेषित की एवं अगली कक्षाओं की तैयारी करने की बात कही,वरिष्ठ शिक्षिका मालती मेहरा ने छात्राओं को और अधिक मेहनत करने की शिक्षा दी ज्ञातव्य हो कि नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा।इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थिति रहे।