: माँ सरस्वती का पूजन कर मनाई बसंत पंचमी
Mon, Feb 3, 2025
माँ सरस्वती का पूजन कर मनाई बसंत पंचमी
आज दिनाक 3 फरवरी 2025 को अमन सदभावन शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति प्रदेश कार्यालय मे दिव्यांग बच्चों ने मा सरस्वती की स्तुति करते हुए बसंत पंचमी मनाई प्रसादी वितरण की गई कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर श्रीमती लक्ष्मी मोरे अनिता श्रीमती अनिता अहीरवार श्रीमती सुनीता नरवरे सादिका आदि शामिल रहे ।
: मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
Mon, Feb 3, 2025
मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
नरसिंहपुर।जिला दंडाधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने स्कूल/ कॉलेज की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तेज गति से ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को प्रतिबंधित किया है। जिला दंडाधिकारी ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 10 के तहत जिले की राजस्व सीमाओं के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश 31 जनवरी 2025 से प्रभावशील किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्रों जैसे लाउड स्पीकर, डेक, डीजे, बैंड- बाजा एवं अन्य का उपयोग किसी भी निजी/ सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं करेगा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जिला दंडाधिकारी द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों को संबंधित अनुविभाग के अंतर्गत अत्यंत आवश्यक होने पर ही प्रात: 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के 1/4 वॉल्यूम में (ध्वनि स्तर परिवेशी ध्वनि 10 डेसीबल से अनाधिक पर) उपयोग की अनुमति देने के लिए विहित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। यह अनुमति उपरोक्तानुसार एवं मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 7 के उपबंधों को दृष्टिगत रखते हुए जारी की जावेगी। अधिनियम की धारा 16 (1) के अंतर्गत हेड कांस्टेबल की पदश्रेणी से अनिम्न पदश्रेणी का कोई भी पुलिस अधिकारी, ऐसे ध्वनि विस्तारक को, जिसका उपयोग इस आदेश का उल्लंघन करते हुए किया गया हो, अभिग्रहीत कर कार्यवाही कर सकेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 15 के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में स्कूल/ कॉलेज की परीक्षायें निकट हैं एवं तेज गति से ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग से छात्र- छात्राओं की परीक्षा की तैयारी में विघ्न उत्पन्न होता है, जिससे वे परीक्षा की तैयारी ठीक से नहीं कर पाते हैं। इस कारण उनका भविष्य प्रभावित होता है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी ने उक्त आदेश जारी किया है।
: नरसिंहपुर,मां सरस्वती जी की पूजन कर की मंगल कामनाएं
Mon, Feb 3, 2025
मां सरस्वती जी की पूजन कर की मंगल कामनाएं
नरसिंहपुर। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद् के तत्वाधान में श्री देव स्थानम सिद्धपीठ गणेश मंदिर में वसंतोत्सव मनाया गया। यह आयोजन तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मैथिली शरण तिवारी, डा अनंत दुबे, इंजीनियर अरविंद शुक्ला एस के चतुर्वेदी, नारायण प्रसाद दुबे, देवेंद्र पाठक, सुशांत पुरोहित देवेंद्र दुबे, सुबोध शर्मा अनंत पांडे देवेंद्र पटेल, नवीन अग्रवाल बड़ी संख्या में मातृ शक्ति श्रीमती विवेक पांडे श्रीमती सुषमा तिवारी पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला श्रीमती नंदिनी चौबे जया शर्मा एवं अन्य मातृशक्ति तथा सामाजिक बंधुओ के साथ सभी धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश जी की पूजन उपरांत मां सरस्वती जी की पूजन की गई। तत्पच्यात समाज, पर्यावरण, विषय पर चर्चा की गई जिस पर विचार रखते हुए मैथिली शरण तिवारी ने कहा कि आज मां सरस्वती जी की हम सभी पूजन कर रहे हैं इनकी ही कृपा से हमारा समाज श्रेष्ठ माना जाता है, यह कार्यक्रम अनूठा प्रयास है। देवेंद्र पटेल ने कहा कि ब्राम्हण समाज ने धर्म की रक्षा के लिए सभी प्रकार के बलिदान दिए है सदियों के प्रयास से वेद पुराणों का अध्यन कर धर्म को जीवित रखा भाषाओं को समझा त्याग तपस्या और बलिदान के कारण ब्राम्हण समाज को यह स्थान प्राप्त हुआ है। अनेकों बकताओ ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ अखिल भारतीय ब्राम्हण के जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया एवम आभार प्रदर्शन किया।