Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

: कुण्डलपुर में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा*

Aditi News Team

Mon, Oct 17, 2022
*कुण्डलपुर में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा* कुंडलपुर ।श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के साथ अत्यंत भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।दोपहर में मिष्ठान वितरण एवं कुंडलपुर क्षेत्र कर्मचारियों को पोशाक का वितरण होगा। सायं काल 48 दीपों के साथ भक्तांमर पाठ एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी ।इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ महामंत्री चौधरी रूपचंद जैन ने धर्मश्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधार कर पुण्यार्जन का अनुरोध किया है। भगवान महावीर स्वामी निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या 24 अक्टूबर दिन सोमवार को रात्रि 8:30 बजे से स्थानीय वर्धमान सागर सरोवर में बड़े बाबा मंदिर के कृत्रिम मॉडल का जलावतरण किया जाएगा।   *23 अक्टूबर को भगवान पद्म प्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया जाएगा* कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के छठवे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन ,विधान होगा। श्री जी का पालना झुलाया जाएगा । सायंकाल भक्तांमर पाठ एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

Tags :

जरूरी खबरें