Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

: चिनकी ,शरद पूर्णिमा पर गायत्री परिजनों द्वारा सामूहिक सूर्य ध्यान,अग्निहोत्र एवं अर्घ्यदान का विशिष्ट आध्यात्मिक साधना प्रयोग सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Oct 9, 2022
  चिनकी, माँ नर्मदा की गोद चिनकी घाट में शान्तिकुन्ज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आज शरद पूर्णिमा को प्रातः 5 बजे से सामूहिक सूर्य ध्यान,अग्निहोत्र एवं अर्घ्यदान का विशिष्ट आध्यात्मिक साधना प्रयोग गायत्री परिजनों द्वारा सम्पन्न हुआ l विगत रात्रि से ही सिवनी,छिंदवाड़ा एवं नरसिंहपुर जिले की शाखाओं के परिजनों का पहुंचना प्रारम्भ हो गया था l शान्तिकुन्ज द्वारा घोषित नारी सशक्ति करण वर्ष में शांतिकुन्ज प्रतिनिधि राजकुमार विश्वकर्मा  द्वारा परिजनों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा,नारी जागरण,नर्मदा शुद्धि,पर्यावरण एवं व्यसन मुक्ति आंदोलनों को सफल बनाने के सूत्रों को बतलाते हुए परम वंदनीया माता जी की जन्म शताब्दी सन् 2026 तक कार्ययोजना हेतु परिजनों को संकल्प दिलाया l इस अवसर पर जिले की काचरकोना शाखा द्वारा नर्मदाष्टक आरती प्रार्थना की गई l

Tags :

जरूरी खबरें