Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: अलीराजपुर,बस नदी मे गिरी,हादसे में 3 लोगों की मौत, 28 घायल

Aditi News Team

Sun, Jan 2, 2022

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में साल के दूसरे दिन एक बड़ा हादसा हो गया है । अलीराजपुर के खंडवा-बड़ौदा सड़क मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस नदी में गिर गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में 28 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी लगते ही एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए थे। बस गुजरात के भुज से बड़वानी की ओर जा रही थी। घटना खंडवा-बडौदा स्टेट हाइवे की है।

दुर्घटना में 7 बच्चे भी घायल हुए हैं. इसमें से एक बच्चे की हालत बहुत गंभीर हैं. उसे डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया है। बता दें कि बस पुलिया की रेलिंग तोड़ 15 फिट नीचे नदी में गिरी है। घायलों का अलीराजपुर जिला अस्पताल मे उपचार जारी है। वहीं बस ड्राइवर हादसे के बाद से ही फरार बताया जा रहा है।अलीराजपुर एसपी मनोज सिंह ने जानकारी दी कि ड्राइवर फरार है लेकिन जल्दी से उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।स्थानीय बस है जिसकी फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें