Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

draft title

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Aditi News Team

Mon, May 29, 2023
उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड चीचली में दुकानविहीन 10 ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न की जायेगी। विकासखंड चीचली में 10 दुकानविहीन ग्राम पंचायतों मारेगांव, नरसरा, मोहपानी, मल्हनवाड़ा- नारगी, चोरबरहेटा, खमरिया, बटेसरा, कनवास, अमाड़ा व छैनाकछार- बी में नवीन उचित मूल्य दुकान आवंटित की जाना है। इस संबंध में पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर उक्त उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थायें 10 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा द्वारा की जायेगी। यह जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें