Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा,अतिक्रमण हटाने को लेकर डीईओ ने शिक्षको के साथ एसडीएम से की मुलाकात

Aditi News Team

Fri, Feb 4, 2022

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय अनुविभागीय कार्यालय (राजस्व) में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने शिक्षको के साथ एसडीएम सुश्री सृष्टि देशमुख से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डीईओ श्रीमती विल्सन ने एसडीएम को बताया की साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिरसिरी के शासकीय हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय पर ग्राम के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है जिसके चलते स्कूल के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल की प्राचार्य उन लोगो से अतिक्रमण हटाने को कह चुकी है लेकिन वह लोग अतिक्रमण नही हटा रहे है। डीईओ श्रीमती विल्सन ने एसडीएम से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप की मांग करते हुए अतिक्रमण हटवाने की बात कही है। इस अवसर पर प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक, बीटीआई स्कूल प्राचार्य जयमोहन शर्मा, के के राजौरिया,मनमोहन शर्मा,जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटेल एवं रोहित वाल्मीक आदि भी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें