Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,चीचली में दिव्यांग चिकित्सा परीक्षण शिविर संपन्न

Aditi News Team

Tue, Dec 21, 2021

गाडरवारा। गत दिवस कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या के कुशल प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में विकासखंड स्तरीय कक्षा नवमी से बारहवीं के दिव्यांग छात्र छात्राओं का चिकित्सा एवम परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । शिविर में विकासखंड चीचली के समस्त हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालयों के 52 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड से आगन्तुक चिकित्सा टीम के सदस्यों डॉ एस पी अहिरवार, डीपी पंथी, उपेंद्र सिंघई एवं मनीष महोबिया द्वारा छात्र-छात्राओं का परीक्षण कर नवीन प्रमाण पत्र हेतु 18 छात्रों का चिन्हांकन तथा 34 नवीनीकरण प्रमाण पत्रों का कार्य पूर्ण किया । शिविर को सफल बनाने में बीआरसी डीके पटेल, शिक्षक वीरेंद्र राजपूत, कमल किशोर कटारे, सत्यम ताम्रकार, लेखराम गौतम, काशीराम रजक, राकेश ठाकुर, मनोज धानका, राजेंद्र रजक डीसी बाथरे, एमके मालवीय, रवि राजपूत, संदीप शर्मा, संतोष कौरव, सुरेंद्र राजपूत, दीपक ताम्रकार, मुकेश मेहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें