Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

कटनी में दिवाली की रात बड़ा हादसा,तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में हुई 6 की मौत

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

: गाडरवारा,चीचली विकासखण्ड की खेलकूद स्पर्धाएं 21 और 22 को

Aditi News Team

Sun, Dec 19, 2021

गाडरवारा। जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा जारी आदेश के अनुसार खेलो एमपी कार्ययोजना के अंतर्गत चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय स्कुलो के 14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए विकासखण्ड स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओ का आयोजन 21 एवं 22 दिसंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखाखेरी में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए चीचली बीईओ एवं प्रतियोगिताओ के संयोजक ए एस मसराम ने बताया की क्रीड़ा प्रतियोगिताओ में खो खो, कब्बडी, एथलेटिक्स, व्हॉलीबाल आदि स्पर्धाओं को शामिल किया गया है। उन्होने छात्र छात्राओं से खेल प्रतियोगिताओ में उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें