Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा का अवलोकन

Aditi News Team

Wed, Dec 29, 2021

नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल के प्रयासों को सराहा

गाडरवारा। गत दिवस जिला कलेक्टर रोहित सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तूमड़ा में मॉडल शाला शासकीय बालक प्राथमिक शाला का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल ने शाला का भ्रमण कराया एवं नवाचारों की जानकारी दी। इस मौके पर अधिकारियों ने शाला में हुए कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा की हल्केवीर पटैल ने अपने अच्छे कार्यो की बदौलत शाला को बेहतर बनाया है । उन्होंने अपनी शाला में नवाचारों के नए आयाम स्थापित किए है। शाला का प्रत्येक कोना उनके द्वारा किए गए नवाचारों से भरा पड़ा है। जिले की अन्य शालायें भी तूमड़ा जैसी आदर्श एवं उत्कृष्ट बने जिसका लाभ छात्रो को मिले ऐसा उद्देश्य लेकर सभी शिक्षक कार्य करें। इस अवसर पर डीपीसी एस के कोष्ठी, बीएसी मनीराम मेहरा, प्रशान्त राय , शिक्षक सुरेश श्रीवास एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें