Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा,तूमड़ा में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

Aditi News Team

Wed, Feb 2, 2022

गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के समीपी ग्राम तूमड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अरविंदो सोसाइटी द्वारा पिछले माह आयोजित टीएलएम ई प्रर्दशनी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिक्षको , शिक्षा चेतना टीम के सदस्यों एवं नवनियुक्त शिक्षको का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं श्रीमती सुषमा तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में टीएलएम प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शिक्षक भानु राजपूत, आराधना श्रीवास्तव, सुषमा तिवारी एवं सुरेश श्रीवास , शिक्षा चेतना में अच्छा कार्य करने पर हल्केवीर पटैल, प्रफुल्ल दीक्षित, शेख जाफर, पेंटर मुबीन खान, दीनदयाल राय , पोहुप सिंह पटैल प्रभात रूसिया, पवन राजौरिया मनीष पटैल, सुधा शर्मा एवं नवनियुक्त शिक्षको श्रीमती सोनम पटैल,श्रीमती सुमेश्वरी डोंगरे , शक्ति पंद्रे ,नीरज कुमार आरसे, श्रीमती कविता राजपूत ,
सतीश कुमार कबदे,कमलेश कुमार साहू का सम्मान प्रभारी प्राचार्य कैलाश पटैल द्वारा शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेवती रमन पटैल, हल्केवीर पटैल, भानू राजपूत, पवन राजौरिया, आराधना श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन में स्कूल स्टाफ का सम्मान के प्रति आभार जताते हुए संकल्पित होकर शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को देने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित ने किया एवं आभार प्रदर्शन कैलाश पटैल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सोनी ने की। इस अवसर पर ओमपाल राजपूत, ज्योति राजपूत ,सोनम जी पटेल, श्वेता सोनी, सुमन सोनी ,अनिल कुमार शर्मा, विश्राम सिंह राजपूत ,शिवपाल सिंह राजपूत ,यशपाल सिंह राजपूत, संजय पुरी, देवेंद्र सेदाम, राजकुमार परस्ते ,संजीव बसेड़िया, विमला भलावी ,श्रीमती प्रभा वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें