Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा,बीएसी एवं जनशिक्षक ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Mar 1, 2022

गाडरवारा। गत दिनों चीचली विकासखंड अंतर्गत गोटीटोरिया अंचल के पर्वतीय क्षेत्र की शालाओं का बीएसी अरुण दुबे एवं जन शिक्षक संजय सोनी द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने एकीकृत हाईस्कूल बड़ागांव, प्राथमिक शाला तलैया, भातौर, पटकना एवं कूकड़ीपानी का अवलोकन किया । अवलोकन के दौरान उन्होंने बच्चों से उनके शैक्षणिक स्तर, पीएम पोषण योजना के वितरण से जड़ी जानकारी ली एवं एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाओ पर बच्चों द्वारा किए गए कार्य को भी देखा। उल्लेखनीय है की उक्त पर्वतीयक्षेत्र की दुर्गम शालाओं तक पैदल मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है जिसमें तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई एवं पथरीला रास्ता है एवं प्रत्येक स्कूल के बीच 3 से 4 किलोमीटर की दूरी उबड़ खाबड़ एवं पथरीले रास्ते से भरी है। निरीक्षण के दौरान राधेश्याम कौरव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें