Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस। •गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर मां-बेटी घंटों थाने में बैठीं,

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य

नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा ज्ञापन,

: गाडरवारा,राष्ट्रीय मीन्स-कम -मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा के आवेदन 3 जनवरी से होंगे शुरू

Aditi News Team

Wed, Dec 29, 2021

गाडरवारा। जिले के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2021-22 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए 3 जनवरी से राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए आवेदन भरना शुरू हो रहे है। परीक्षा मे चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है। उक्त परीक्षा 18 फरवरी को होगी। जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन ने जिले के समस्त प्रधानपाठको से छात्र छात्राओं के आवेदन भरवाने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें