Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,सतीश शर्मा ने बढ़ाया जिले का गौरव,राज्य स्तर पर कहानी का हुआ चयन

Aditi News Team

Wed, Dec 1, 2021

गाडरवारा। चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दुधवारा में पदस्थ सिहोरा के शिक्षक सतीश शर्मा द्वारा लिखी गई कहानी को पूरे मध्यप्रदेश से राज्य स्तर पर मेरिट के आधार पर चयनित 50 कहानियों में 5 वां स्थान प्राप्त हुआ है । इससे नरसिंहपुर जिले का राज्य स्तर पर गौरव बढ़ा है । बच्चों की शिक्षा व गुणवत्ता की वृद्धि के लिए तथा पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करने हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा शिक्षकों द्वारा लिखी कहानियों का जिला स्तर पर हिंदी विषय विशेषज्ञ द्वारा उत्कृष्ट कहानी का चयन कर राज्य स्तर पर आमंत्रित किया गया था। जहाँ राज्यस्तरीय कहानी विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया से अंक प्रदान करते हुए मेरिट के आधार पर कुल 50 कहानियों का चयन किया गया है जिसमें नरसिंहपुर जिले से एकमात्र सतीश शर्मा द्वारा लिखित कहानी का चयन हुआ है । इस उपलब्धि पर उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन सहित बड़ी संख्या में शिक्षा जगत सहित समस्त स्नेही जनों ने बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है ।

Tags :

जरूरी खबरें