Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: गाडरवारा, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 

Aditi News Team

Wed, Mar 15, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम नगर गाडरवारा के सभी 4 परीक्षा केंद्रों बीटीआई स्कूल, आदर्श स्कूल, कन्या नवीन एवं कन्या उ मा विद्यालय का निरीक्षण किया तदोपरांत आमगांव छोटा बनवारी, तूमड़ा के शासकीय उ मा विद्यालय सहित साईंखेड़ा के सरस्वती उ मा विद्यालय एवं आदर्श विद्यापीठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र अध्यक्षो से 12 वी राजनीति शास्त्र का पर्चा दे रहे छात्र छात्राओं की उपस्थिति से जुड़ी जानकारी ली। उंन्होने केंद्रों पर छात्र छात्राओं को बेठने के लिए अच्छे फर्नीचर एवं शुद्ध पेयजल दिए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों की तलाशी के निर्देश भी दिए ताकि परीक्षा कक्ष के अंदर अनुचित सामग्री न पहुँच पाए। डीईओ के निरीक्षण के दौरान उनके साथ देवेश वैद्य, वीरेंद्र चौरसिया, धनीराम मेहरा एवं केंद्र अध्य्क्ष सहायक केंद्र अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें