Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: गाडरवारा, बीआरसी ने किया गणवेश सिलाई केंद्रों का निरीक्षण 

Aditi News Team

Sat, Mar 11, 2023
बीआरसी ने किया गणवेश सिलाई केंद्रों का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के बीआरसी गिरीश पटैल ने स्वसहायता समूहों द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के लिये तैयार की जा रही गणवेश सिलाई केंद्रों जमाडा एवं बोदरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम जमाड़ा के सिलाई केंद्र पर सरस्वती सहायता समूह एवं जागृति स्वसहायता समूह द्वारा 2644 गणवेश एवं ग्राम बोदरी में मां शारदा, रविदास एवं शक्तिदल स्वसहायता समूह द्वारा 3100 गणवेश तैयार किये जाने की जानकारी दी गई। बोदरी में स्वसहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा धानक द्वारा 20 मार्च तक गणवेश तैयार कर लेने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीआरसी श्री पटैल ने गणवेश सिलाई कार्य मे संलग्न महिलाओं को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश वर्मा एवं ग्राम जमाडा से ग्राम नोडल श्रीमती शहनाज बानों ने भी गणवेश सिलाई कार्य से सबंधी जानकारियां प्रदान की।

Tags :

जरूरी खबरें