Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गोटेगांव में हुआ दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन,80 बच्चों के बने नि:शक्तता प्रमाण पत्र

Aditi News Team

Fri, Oct 22, 2021


नरसिंहपुर । गोटेगांव विकासखण्ड की सभी शासकीय व अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव के परिसर में किया गया। शिविर में 180 बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन किया गया। यहां जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा 80 बच्चों के नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाये गये। एलिम्को जबलपुर की टीम द्वारा 65 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया गया।
   पूर्व विधायक श्री हाकम सिंह चढ़ार, एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, श्री संतोष दुबे, श्री पंकज चौकसे, श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित और कन्यापूजन कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में डॉ. अमित चौकसे, डॉ. अहिरवार, डॉ. सिंघई, डॉ. डीपी पंथी, डीपीसी श्री एसके कोष्टी, एपीसी अंजू शर्मा, डीडीआरसीके डॉ. सोनी, अखिलेश बिसेन, रीता तिवारी, बीआरसी उमाशंकर छिरा उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें