Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

draft title

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: नरसिंहपुर,ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई

Aditi News Team

Sun, May 28, 2023
रिपोर्टर- संदीप राजपूत, नरसिंहपुर नरसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस  द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर नेहरू वार्ड की पूर्व पार्षद प्रत्याशी, श्रीमती श्वेता इक्छेश राव के निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। उक्त मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्हें सदा याद रखा जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी से कमजोर और बदहाल हो चुके भारत के पुनर्निर्माण,राज्यों का एकत्रीकरण प्रथम प्रधानमंत्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी जिसे उन्होंने बड़े बांध, कारखाने, उद्योग, कृषि,कला, विज्ञान, खेल सहित हर क्षेत्र में काम करके बखूबी निभाया यही नहीं बल्कि अपनी सूझबूझ भरी विदेश नीति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के आत्मसम्मान और गौरव को पुनर्स्थापित किया। श्रद्धांजलि सभा को मोहित जैकब, कौशलेंद्र जाट, बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष यासीन मनचला आदि ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शहर श्रीमती भारती चौबे, महिला कांग्रेस की ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वकर्मा, श्रीमती श्वेता राव, मंडल अध्यक्ष राजा ठाकुर , मनोज राव,सुनील जाट, फिरोज उस्मानी, रफीक उद्दीन, मुन्नालाल, प्रिंस पटेरिया,लाल कश्यप, लक्ष्मी केसरवानी, बबलू कश्यप, हर्ष बंशकार, अमरजीत जाटव, बबलू कश्यप ,घनश्याम जाटव,अली शाह, जावेद अख्तर बहना, सोनू शाह मुन्ना लाल चौधरी राहुल गोस्वामी दौलत सिंह मल्हार आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस महासचिव शिवम पाठक ने तथा सौरभ रिछारिया ने आभार प्रदर्शन किया।

Tags :

जरूरी खबरें