Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: नरसिंहपुर,विश्वकर्मा समाज से प्रदेश उपाध्यक्ष बने रामकुमार विश्वकर्मा

Aditi News Team

Sat, Feb 12, 2022

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट की चुनावी प्रक्रिया संपन्न
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवध विश्वकर्मा भोपाल एवं राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचन अधिकारी माननीय जीपी विश्वकर्मा सागर के निर्देशानुसार ट्रस्ट की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई।जिसमें समस्त राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला की कार्यकारिणी गठन की गई।जिसमे जिला नरसिंगपुर से भी लेखराम विश्वकर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिय एवं प्रदेश अध्यक्ष (युवा मंडल) से हेमराज विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा नियुक्त किए गय ट्रस्ट के राष्टीय महासचिव जीपी विश्वकर्मा ने बताया की अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के सदस्य निरंतर विगत वर्षों से समाज हित में कार्य कर रहे हैं,इन सभी के सराहनीय कार्यों को देखते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवध विश्वकर्मा की अनुशंसा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की नवीन कार्यप्रणाली गठन की गई है। सभी को बधाई देते हुए उन्होंने आश्वासन दिलाया की नवनियुक्त पदाधिकारी अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज हित में अनेक सराहनीय कार्यो के माध्यम से तन मन धन से समाज मैं अपनी सेवा मैं तत्पर रहेंगे एवं निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें