Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: नरसिंहपुर।  पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के कुशल नेतृत्व में ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत अपृहत 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को भोपाल से दस्तयाव करने में थाना मुंगवानी पुलिस को सफलता।

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर।  पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के कुशल नेतृत्व में ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत अपृहत 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को भोपाल से दस्तयाव करने में थाना मुंगवानी पुलिस को सफलता। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के कुशल नेतृत्व में जिला नरसिंहपुर अंतर्गत अपृहत नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाव करने हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जाकर जिला अंर्तगत लंबित प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर लगातार दस्तयावी करनें में सफलता प्राप्त हो रही है। *थाना मुंगवानी क्षेत्र से अपृहत हुयी 16 वर्षीय बालिका को भोपाल से किया गया दस्तयाव, अपहरणकर्ता आरोपी गिरफ्तार :-* दिनांक 13.03.2023 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 11.03.23 को स्कूल जाने का कहकर बिना बताए कही चली गयी है। स्कूल, आसपास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चला है। प्रार्थी द्वारा आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 75/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग अपृहता की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त अपृहता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त अपृहता भोपाल में है। सूचना प्राप्त होते ही टीम को भोपाल रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा भोपाल पहुचकर गहनता से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अपृहता को दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुयी। तस्दीक पर ज्ञात हुआ कि अपृहता को पंचम पिता शंकर लाल वंशकार उम्र 20 साल निवासी ग्राम पाठा, थाना मूंगवानी जिला नरसिंहपुर द्वारा बहला फुसलाकर, शादी का लालच देकर अपहृता को नागपुर ले जाया गया उसके बाद नागपुर से भोपाल ले गया था। बालिका की दस्तयावी उपरान्त उसे परिजन के सुपुर्द किया गया तथा आरोपी को आज दिनांक 16/03/23 को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट नरसिंहपुर में पेश किया गया है। *नाबालिग अपहृता को दस्तयाव करने वाली पुलिस टीम को किया जावेगा पुरूष्कृत :-* थाना मुंगवानी अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिग अपृहता की तलाश/दस्तयाव हेतु थाना प्रभारी उप निरी आशीष बोपचे, सउनि के पी ठाकुर, आर विपिन दुबे, महिला आरक्षक अनीता थापा, महिला आरक्षक कृष्णा मसूरकर, साइबर सेल से आर अभिषेक सूर्यवंशी की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा उक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरूष्कार से पुष्ष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें