Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: नरसिंहपुर, जाट महिला सभा द्वारा होली एवं रंग पंचमी पर्व को लेकर होली मिलन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Mar 13, 2023
नरसिंहपुर। इस वर्ष भी जाट महिला सभा द्वारा होली एवं रंग पंचमी पर्व को लेकर होली मिलन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विविध कार्यक्रमों के बीच महिलाओं ने गाते-बजाते हुए रंगों के पर्व पर होली मिलन उत्सव संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश जाट के निवास पर मनाया । इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को रंग पर गुलाल से सराबोर किया एवं कई महिलाओं ने विचार रखे साथ ही गीत में संगीत से समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देने का संदेश देते हुए सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का आव्हान किया। शिक्षा पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान ज्ञानवर्धक व मनोरंजक प्रतियोगिता भी हुईं। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज की अध्यक्ष मिथिलेश जाट ने स्वागत भाषण देते हुए पिछले कार्यक्रमों का प्रतिवेदन रखा। इस अवसर पर अनुराधा पटेल, राधा किलेदार, राव मंजू सिंह , उजाला नारोलिया , प्रीति धोरेलिया , प्रमिला नारोलिया, ममता जाट , भारती ठाकुर, सोनाली धोरेलिया , नमिता सरोहा , स्नेलता जाट , मधुर जाट , रस्मि जाट के अलावा बड़ी संख्या में संगठन की सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थीं। रिपोर्टर- संदीप राजपूत नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें