Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त कार्यवााही,नगदी 6200 रूपये, लेपटाप, पेन ड्राईव, 11 मोबाईल, आदि जप्त

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

: नरसिंहपुर, पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने किया समर कैंप का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, May 2, 2023
पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना की पहल पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में किया जा रहा है समर कैंप आयोजन, पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने किया समर कैंप का शुभारंभ। पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) द्वारा पहल करते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 6 से 16 साल तक के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस इकाईयों में समर कैंप आयोजित करने हेतु निर्देशित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में आज दिनॉक 02-05-2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित कुमार द्वारा पुलिस लाईन्स नरसिंहपुर में पुलिस परिवार के 6 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों हेतु समर कैंप का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाईन में आयोजित समर कैंप के दौरान बच्चों को नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, मेंहदी, बेटमिंटन, टेबिल टैनिस, अर्चरी, स्कैटिंग, हार्स राईडिंग, बाक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जावेगा। बच्चों को प्रशिक्षण देने हेतु जिला एवं खेल विभाग एवं अन्य निजी संस्थानों के प्रशिक्षकों को रखा गया है। पुलिस लाईन में आयोजित समर कैंप के शुभारंभ के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, रक्षित निरीक्षक दिनेश बेन, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुनीता यादव, सूबेदार प्रियंक सराठिया, शाकिर खान, वालीबॉल प्रशिक्षण, उषा शेलोकर, खो-खो प्रशिक्षक, विभू शुक्ला, अशोक नामदेव जूडो प्रशिक्षक, एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें