Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा होली पर्व एवं शब-ए-बारात पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग

Aditi News Team

Sat, Mar 4, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा होली पर्व एवं शब-ए-बारात पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से)* द्वारा होली पर्व एवं शब-ए-बारात पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से संदिग्ध गतिविधियो की रोकथाम एवं पतासाजी हेतु बी.डी.डी.एस. टीम को प्रतिदिन भीडभाड वाले स्थान, बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, महत्वपूर्ण संस्थान, की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल के मार्ग निर्देशन में आज दिनॉक 4-3-2023 को बी.डी.डी.एस. प्रभारी श्री पंकज सिंह के नेतृत्व मे. टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ मान्नीय उच्च न्यायालय परिसर, मॉल, सिविक सैंटर, बडा फुहारा, कमानिया, सराफा, गंजीपुरा, गोरखपुर मार्केट, सदर मार्केट, ग्वारीघाट , रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड में चैकिंग की गयी। यह चैकिंग की कार्यवाही लगातार प्रतिदिन जारी रहेगी।   चैकिंग कराये जाने का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों पर पड़ी हुई विस्फोटक सामाग्री एवं अन्य संदिग्ध वस्तु जो छुपकार रखी गयी है, जो जनमानस के लिये घातक हो सकती है, का पता लगाना है। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमांक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।*

Tags :

जरूरी खबरें