Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

draft title

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

Aditi News Team

Mon, May 29, 2023
शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण नरसिंहपुर।कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा करेली तहसील के अंतर्गत ग्राम आमगांवबड़ा में शासकीय आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। संयुक्त टीम द्वारा करेली तहसील के ग्राम आमगांवबड़ा में शासकीय आबादी भूमि खसरा क्रमांक 10 व 11 के 0.636 हेक्टर रकबा में बड़ा ईंट भट्ठा लगाकर एवं भूजल मद के खसरा क्रमांक 100 के 0.340 हेक्टर रक़बा में एक कमरा बनाकर व्यवसाय करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस मामले में अतिक्रमणकारी वाकिफ अली, आशिक अली, माबूद अली, बसारत अली सभी के पिता शौकत अली के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। अतिक्रमण हटाकर उक्त शासकीय भूमि को ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में दिया गया। इस भूमि पर पंचायत द्वारा भूमिहीनों को आवास का लाभ दिलाने तथा अमृत सरोवर बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें