Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

कटनी में दिवाली की रात बड़ा हादसा,तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में हुई 6 की मौत

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

: आदर्श ग्राम पंचायत खुलरी में निर्माण कार्य जारी, अटल जी की प्रतिमा का होगा अनावरण

Aditi News Team

Wed, Dec 18, 2024
रिपोर्टर सना खान  आदर्श ग्राम पंचायत खुलरी में निर्माण कार्य जारी, अटल जी की प्रतिमा का होगा अनावरण विधानसभा तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर में भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा के अनावरण की तैयारी चल रही है। इसके लिए रूपये 2 लाख की राशि पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी जी द्वारा प्रदान की गई है। साथ ही स्वयं की राशि से शनि मंदिर पर पिताजी की पुण्य स्मृति में प्रवेश द्वार एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 25 दिसंबर को अटल जी की जन्म जयंती पर प्रतिमा का अनावरण एवं प्रवेश द्वार सहित शनि मंदिर प्रांगण में बाउंड्री वॉल का उद्घाटन होने जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है, ज्ञात रहें कि कुछ वर्षो पूर्व तक खुलरी ग्राम में सीमित विकास कार्य के चलते संसाधनों की उपलब्धता बहुत कम थी, लेकिन हाल के वर्षो में यह ग्राम जिले में तेजी से चर्चाओं में रहा है वहीं समाजसेवी राजेंद्र पटेल ने हमें बताया हैं की उसके अलावा ग्राम में इसके आलावा और अन्य कार्य भी जल्द किए जायेंगे।  

Tags :

जरूरी खबरें