Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: विकासखंड चीचली एवं सांईखेड़ा में मप्र जनअभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
विकासखंड चीचली एवं सांईखेड़ा में मप्र जनअभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड चीचली एवं सांईखेड़ा की नवांकुर संस्थाओं एवं पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्फुटन समितियों के कार्यों, जल संरक्षण व संवर्धन के तहत बोरी बंधान, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, जैविक कृषि को बढ़ावा देने, सेक्टर स्तर पर पौध नर्सरी की स्थापना करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।   विकासखंड चीचली के ग्राम डोंगरगांव, उकासघाट, गांगई, बांसुरिया व सीरेगांव और विकासखंड तूमड़ा, थरेहरी, पिटरास, धनोरा एवं बंधा में नर्सरी निर्माण की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित समाज कार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत कक्षा संचालन, बीएसडब्ल्यू द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा एमएसडब्ल्यू उत्तरार्द्ध के प्रवेश व शुल्क की समीक्षा के दौरान सभी को शुल्क जमा व प्रवेश की सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।   बैठक के दौरान जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा, विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे व श्री राममोहन रघुवंशी, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें