Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गोटेगांव,साहू समाज की नई कार्यकारिणी का "गठन" शिक्षक भगवानदास बीडी साहू सर्वसहमति से पुनः चुने गए "अध्यक्ष"

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
रिपोर्टर आशीष साहू  साहू समाज की नई कार्यकारिणी का "गठन" शिक्षक भगवानदास बीडी साहू सर्वसहमति से पुनः चुने गए "अध्यक्ष" गोटेगांव विगतदिवस साहू समाज उत्थान मंडल एवं साहू समाज तहसील शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन भगवान दास साहू की अध्यक्षता में संपन्न किया गया, जिसमें सर्वप्रथम साहू समाज की आराध्य मां कर्मादेवी जी के शैल चित्र पर माल्याअर्पण कर आरती करने के उपरांत सर्वसहमति से भगवान दास साहू सेवानिवृत शिक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष साहू समाज को पुनः अध्यक्ष के लिए चुना गया इसी क्रम में सचिव पद पर शिवशंकर साहू एवं कोषाध्यक्ष पद पर संजय साहू नयन डीजे वालों को मनोनीत किया गया उपाध्यक्ष पद पर खेमचंद साहू एवं ओमप्रकाश साहू संगठन सचिव पद पर संगीत साहू एवं घनश्याम साहू सह सचिव पद पर प्रदीप साहू कृष्णा टेंट वालों को मनोनीत किया गया इसी कड़ी में प्रचार सचिव पद पर गोलू साहू अशोक कुमार साहू दुलीचंद साहू राजकुमार साहू एवं हरीश साहू को मनोनीत किया गया है व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पवन साहू गणपति इंटरप्राइजेज एवं शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर गुलाबसिंह साहू शिक्षक तथा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता के पद पर पत्रकार आशीष साहू को मनोनीत किया गया है कार्यकारिणी सदस्य में बद्री प्रसाद साहू उर्फ़ भोले शुभम साहू पंचम साहू के साथ अन्य साथियों को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है, नई कार्यकारिणी के गठन पर नियुक्त हुए सभी पदाधिकारीयों को समाज के सभी सम्माननीय जनों द्वारा शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित की।

Tags :

जरूरी खबरें