Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर की दो उचित मूल्य विक्रेता विहीन ग्राम पंचायतों के लिए 11 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
नरसिंहपुर की दो उचित मूल्य विक्रेता विहीन ग्राम पंचायतों के लिए 11 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर।नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड नरसिंहपुर की विक्रेता विहीन 2 ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न की जायेगी। विकासखंड नरसिंहपुर में विक्रेता विहीन नवीन उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत इमलिया व गुड़वारा में आवंटित की जाना है। इस संबंध में पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर उक्त उचित मूल्य विक्रेता विहीन ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थायें 26 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर द्वारा की जायेगी। यह जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें