Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस। •गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर मां-बेटी घंटों थाने में बैठीं,

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य

: पलेरा के माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण जारी  श्रावण माह में प्रतिदिन 1 पौधा लगाने का लिया है संकल्प 

Aditi News Team

Thu, Jul 25, 2024
पलेरा के माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण जारी  श्रावण माह में प्रतिदिन 1 पौधा लगाने का लिया है संकल्प गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण देने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए शिक्षकों एवं बच्चों ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लेकर पौधारोपण किया जा रहा है। शाला के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पौधारोपण के तहत लगाए गए अशोक, बादाम एवं आम के पौधों को प्रतिदिन शिक्षक एवं बच्चे पानी भी देते है। पूरे श्रावण माह में 30 पौधे शाला परिसर में रोपित किए जाएंगे। उक्त कार्य मे शाला के शिक्षकों किशोर विश्वकर्मा एवं प्रमिला श्रीवास्तव सहित शाला के समस्त बच्चों का सहयोग निरंतर मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें