25.3 C
Bhopal
September 21, 2024
ADITI NEWS
देशराजनीति

कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की

नरसिंहपुर। केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग आज कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने की। बड़ी संख्या में कोतवाली थाना नरसिंहपुर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो ने नगर निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के विरूद्ध केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आंतकी है उनके विरूद्ध ईनाम घोषित होना चाहिए। साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला संगठन मंत्री संदीप पटेल जिला प्रवक्ता देवेन्द्र शुक्ला सोशल मीडिया विभाग नरसिहपुर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्रवाल, शहर व्लाक अध्यक्ष अमित गोलू राय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कंछेदी पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र नेमा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ईशान राय के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

Aditi News

Related posts