Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: पत्रकारों ने सौंपा कलेक्टर के माध्यम से महाराष्ट्र के राज्यपाल को ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Nov 5, 2020

स्लग- छिंदवाड़ा के पत्रकारों ने सौंपा महाराष्ट्र के राज्यपाल के नाम ज्ञापन.


छिंदवाड़ा के पत्रकारों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन .

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग .

रिपब्लिक भारत के संपादक अर्णव गोस्वामी को तत्काल रिहा करने की मांग।

पत्रकार एकता जिंदाबाद के लगे छिंदवाड़ा में नारे।

विगत दिवस रिपब्लिक भारत के editor-in-chief अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए छिंदवाड़ा जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने आज सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से महाराष्ट्र के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और अर्णव गोस्वामी की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

विगत दिवस जिस अमानवीय तरीके से आर भारत के संपादक की अपराधी या आतंकवादी की भांति गिरफ्तारी की पूरे देश में निंदा हो रही है ज्ञापन आंदोलन चल रहे हैं इसी तारतम्य में आज छिंदवाड़ा के भी पत्रकारों ने संपादक अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल से प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए संपादक अर्णव गोस्वामी को तत्काल रिहा करने की मांग की, ज्ञापन सौंपते समय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ कनिष्ठ पत्रकारों में सर्वप्रथम संजय भारद्वाज, दीपक कोल्हे, कृष्ण कुमार भट्ट ,मनोज पटेल, अमन डेहरिया, उषा राउत, संतोष कुमार बाथरी, राजेंद्र गौनेकर शेदू खान, दिनेश बर्मन, कन्हैया विश्वकर्मा, दीनू डोंगरे, करण विश्वकर्मा ,राजेंद्र झोड़ , शंकर मोहोड़ राजेश तांत्रिक, अखिलेश राजपूत ,राजकुमार सोनी, निक्की उर्फ धीरज सोनी, बिंदेश् करपे, प्रकाश जयसवाल, मुकेश सोनी, आशीष मालवीय, आदि उपस्थित रहे।

छिंदवाड़ा से ब्यूरो कृष्ण कुमार भट्ट की रिपोर्ट

Tags :

जरूरी खबरें