Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: करेली में कलेक्टर व एसपी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Apr 22, 2021

करेली। कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने करेली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का गुरूवार को निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बीएमओ डॉ. विनय ठाकुर से हॉस्पिटल में कार्यरत स्टाफ एवं चिकित्सकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सक एवं स्टाफ के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। नियमानुसार संचालित नहीं होने वाले पैथोलॉजी एवं निजी क्लिनिकों पर सख्ती से कार्रवाई की जाये। किल कोरोना अभियान- 2 के तहत आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे शुरू किया जाये।

   बीएमओ डॉ. विनय ठाकुर द्वारा बताया गया कि कोविड केयर वार्ड में वर्तमान में 9 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज हो रहा है। कलेक्टर श्री यादव ने जोर देते हुए कहा कि सामान्य संक्रमण वाले एवं जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, उन मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा जाये। उन्होंने अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ- सफाई एवं नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कराते रहने के निर्देश भी दिये।

Tags :

जरूरी खबरें