Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: गाडरवारा,कोरोना से जंग में टीकाकरण की तैयारी पूर्ण

Aditi News Team

Fri, Apr 30, 2021

गाडरवारा। मई माह में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण हेतू सिविल अस्पताल प्रबंधन की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। बीते शुक्रवार को बोदरी नाका स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्राय रन के तहत टीकाकरण के लिए पूर्व अभ्यास किया गया। इस प्रक्रिया में बाकायदा सोशल डिस्टेंस के गोले बनाकर 2 युवाओं से टीकाकरण हेतु पूर्व अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश बोहरे ने बताया की मई माह में 18 वर्ष उम्र से अधिक लोगो के कोविड टीकाकरण हेतु हमारी पूरी तैयारी है फिलहाल शहर में नालंदा विद्यापीठ, सुखदेव भवन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया जाएगा एवं आवश्यकतानुसार केंद्रों की संख्या भी बढाई जाएगी। ड्राय रन के अवसर पर एसडीएम प्रमोद सेन गुप्ता, एसडीओपी ओ पी त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश मरावी, सीएमओ ए पी सिंह, थाना प्रभारी राजपाल बघेल, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश बोहरे, डॉ विजय ठगेले , बबलू चौहान, के के दुबे सहित राजस्व, पुलिस, नपा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें