Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,अधिकारियों ने सुदूर अंचल के गांवों का किया भ्रमण कोरोना से बचाव के लिये कोविड- 19 का टीका लगवाने की ग्रामवासियों को दी समझाइश

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्री वेद प्रकाश एवं डीएफओ श्री एमएस उइके के निर्देशन में राजस्व एवं वन विभाग के अमले ने सुदूर अंचल के आदिवासी बहुल ग्रामों में कोरोना से बचाव के लिये कोविड- 19 का टीका लगवाने की समझाइश ग्रामवासियों को दी। अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और वन परिेक्षेत्र अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों के ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामवासियों को बताया कि कोरोना से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम कोविड- 19 का टीका लगवाना है। टीका जरूर लगवाये। इस टीके के बारे में अफवाहों के बारे में ध्यान नहीं दें। कोविड- 19 का टीका पूरी तरह सुरक्षित है।

   वन परिक्षेत्र अधिकारी करेली ने छींदखेड़ा बीट के अंतर्गत वन ग्राम कोटरी का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामवासियों को कोरोना बीमारी से सुरक्षा के लिये टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। टीकाकरण संबंधी भ्रम को दूर किया गया। ग्रामवासियों ने टीकाकरण कराने के लिये अपनी सहमति दी। 

   इसी तरह गोटेगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर एवं पहाड़ीखेड़ा के परिक्षेत्र सहायक व वन विभाग के अमले द्वारा वनग्राम पहाड़ीखेड़ा और आदिवासी बहुल गांव लालू, गुर्रा,  भामा, झोत, और श्यामनगर में वैक्सीनेशन के लिये ग्रामवासियों को समझाइश दी गई|

          इसी तरह एसडीएम नरसिंहपुर श्री राधेश्याम बघेल ने ब्लॉक स्तरीय टीम के साथ पांजरा एवं गोंगावरी, आलोद, रातामाटी, खमरिया, कोदरास खुर्द,  में ग्रामवासियों को टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित किया। साथ में सीएमएचओ, तहसीलदार, सीईओ जनपद, सीडीपीओ मौजूद थे। एसडीएम गाडरवारा श्री प्रमोद सेनगुप्ता ने बंदेसुर, सिहोरा एवं सलगापुर में ग्रामवासियों को कोविड- 19 का टीका लगवाने की सलाह दी गई। करेली तहसील के अंतर्गत ग्राम रिछई में तहसीलदार, सीईओ जनपद, थाना प्रभारी, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव ने भ्रमण कर ग्रामवासियों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें