Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय एवं रेडक्रास हॉस्पिटल का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Apr 22, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर भरत यादव ने बुधवार को जिला चिकित्सालय एवं रेडक्रास हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के प्रसव कक्ष, सेंट्रल पैथोलॉजी लैब, ओपीडी रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी उन्होंने ली। वार्ड इंचार्ज ने बताया कि चिकित्सालय में लगातार महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी कराई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि चिकित्सकों द्वारा कोरोना पॉजीटिव गर्भवती महिला की भी सुरक्षित डिलीवरी कराई गई है।
         कलेक्टर श्री यादव ने ओपीडी की जानकारी लेते हुये कहा कि चिकित्सालय में ओपीडी का कार्य भी सुचारू रूप से जारी रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मरीज को चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाये। कोविड- 19 संक्रमित व्यक्ति के अलावा अन्य मौसमी बीमारियों का भी इलाज जारी रहे। चिकित्सक एवं स्टॉफ समय पर मौजूद रहे। अनुपस्थित रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाने के निर्देश उन्होंने दिये। कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिये बनाये जा रहे ऑक्सीजन युक्त बेड का भी अवलोकन इस दौरान उन्होंने किया। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि यह 20 ऑक्सीजनयुक्त बेड वाला वार्ड है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि वार्ड की तैयारी युद्धस्तर की हो, इसे दो दिन के भीतर तैयार करें। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर बदलने के पूर्व मरीज एवं उसके परिजनों को सूचित करें कि सिलेंडर बदले जा रहे हैं, घबरायें नहीं।
         सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भवन में पंखे, कुर्सी, बेंच आदि की भी व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश उन्होंने दिये। निरीक्षण के दौरान रेडक्रास हॉस्पिटल का भी जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार जैन द्वारा बताया गया कि प्रथम एवं द्वितीय तल पर 50 ऑक्सीजनयुक्त बेड तैयार किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि इसे 5 दिन के भीतर पूर्ण करायें।
          इस दौरान अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत केके भार्गव, अन्य अधिकारी और डॉक्टर्स मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें