Thursday 19th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में अतिथि देवो भव की परंपरा निभाते हुए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजरों का किया सम्मान

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

: बैतूल,कोरोना से मृत्यु पर मंडी कर्मचारियों के परिजनों को मिलेंगे 25 लाख रुपए : मंत्री श्री पटेल<br>मंडी के 31 कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि, इलाज के लिये मिलेगी अग्रिम राशि

Aditi News Team

Wed, Apr 28, 2021

बैतूल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि कोरोना संक्रमण काल में मंडी बोर्ड के 31 कर्मचारी अपने कर्तव्यों को पूर्ण करते हुए महामारी के काल के गाल में समा गये। उन्होंने मृतक कर्मचारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, साथ ही मंडी बोर्ड एवं समितियों के कर्मचारियों के परिजनों को इलाज के लिये अग्रिम राशि भी दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
   श्री पटेल ने कहा कि समस्त मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि मंडी बोर्ड की ओर से प्रदान की जायेगी। सहायता राशि प्रदान करने में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जायेगा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के परिजनों को भी 25 लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी। श्री पटेल ने कहा कि मंडी बोर्ड और समिति सदस्यों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर उपार्जन का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश एम.डी. मंडी बोर्ड सुश्री प्रियंका दास को दिये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें