Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: भोपाल,संभागायुक्त श्री कियावत ने हमीदिया अस्पताल के कोविड ब्लॉक की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की,किसी भी कोविड मरीज को भर्ती करने से मना नहीं किया जाए – संभागायुक्त श्री कियावत<br>

Aditi News Team

Sat, Apr 10, 2021

Bhopal- संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने हमीदिया अस्पताल के कोविड डेडिकेटेड वार्ड डी ब्लॉक की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री कियावत ने निर्देश दिए कि कोविड मरीजों को 24X7 भर्ती किया जाये। कोविड मरीजों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन जैसे एडमिशन प्रोटोकाल के अनुसार ही भर्ती किया जाए।
श्री कियावत ने कहा कि कोविड मरीजों को भर्ती करने वाली टीम को भर्ती संबंधी सभी नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया जाए। जिन मरीजों के घर पर आइसोलेशन में रहने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो उन्हें अस्पताल में ही रखा जाए। सभी कोविड  मरीजों के लिए आवश्यक दवाईयों एवं सभी प्रकार की जांच की सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त हों। किसी भी कीमत पर कोविड मरीजों के इलाज में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  हर 2 घण्टे में अपडेट होगी खाली बेड की स्थिति  
    श्री कियावत ने निर्देश दिए कि खाली बेड की अद्यतन जानकारी डी ब्लाक के सामने दो बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए तथा इसे हर दो घंटे में अद्यतन किया जाए ताकि जनता को खाली बिस्तरों की अद्यतन जानकारी मिल सके। श्री कियावत ने सभी फ्लोर पर कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की समीक्षा की।  कोविड मरीजों के लिए अब हमीदिया अस्पताल में  बिस्तरों की संख्या 520 से बढ़कर 640 हो गई है। संभागायुक्त श्री कियावत ने इसके साथ ही 10 और 11वें फ्लोर पर भी कोविड मरीजों की आवश्यकतानुसार जल्दी ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड वार्डों में सफाई एवं सुरक्षा में कोई भी कोताही न हो। बैठक में गांधी मेडिकल कालेज के डीन डॉ.जितेंद्र शुक्ला,हमीदिया के अधीक्षक डॉ. आई.डी.चौरसिया तथा संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें