Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

ग्राम पिपरिया बरौदिया में युवक से मारपीट के प्रकरण में : 24 घंटे कं अदर आरोपी गिरफ्तार • तीन आरोपी गिरफ्तार। • भेजे गए केंद्रीय जेल।

Aditi News Team

Fri, Oct 3, 2025

ग्राम पिपरिया बरौदिया में युवक से मारपीट के प्रकरण में

24 घंटे कं अदर आरोपी गिरफ्तार

• तीन आरोपी गिरफ्तार।

• भेजे गए केंद्रीय जेल।

दिनांक 01.10.2025 को चौकी आमगांव अंतर्गत ग्राम पिपरिया बरौदिया में एक युवक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया जाकर प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विवेचना की जा ही थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल प्रभाव से एक विशेष जांच टीम का गठन कर प्रकरण की गहन विवेचना के निर्देश दिए गए। साथ ही, आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशानुसार, गठित टीम ने प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए विभिन्न तकनीकी और विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के पश्चात आरोपियों की पहचान कर उन्हें 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।

*आरोपी 1 :* रामनरेश कौरव (लुलावत) निवासी पिपरिया (बरौदिया), थाना करेली।

*आरोपी 2 :* राजेश कौरव (लुलावत) निवासी पिपरिया (बरौदिया), थाना करेली।

*आरोपी 3 :* संत कुमार गौड़ निवासी धनौरा, जिला छिन्दवाडा।

उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 830/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 119, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा गया है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति ने

जरूरी खबरें